फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of burning beedi on the body of minor grandson, case registered against father and son

Bhiwani News: नाबालिग पोते के शरीर पर बीड़ी दागने का आरोप, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of burning beedi on the body of minor grandson, case registered against father and son
भिवानी। जूई कलां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सगे दादा पर 12 साल के पोते को बीड़ी से शरीर पर कई जगह दागे जाने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चे की मां ने जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के की बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग कराई। फिर इस संबंध में आरोपी दादा और लड़के के पिता के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका 12 साल का लड़का है। उसके बेटे को उसका दादा बहला फुसलाकर बुरी नीयत से निर्माणाधीन सरकारी स्कूल परिसर में ले गया। जहां उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उसके लड़के ने वहां से भागने की कोशिश की तो जबरन उसे पकड़ लिया और बीड़ी से उसके शरीर पर कई जगह दाग दिया। उसके बेटे को जबरन बीड़ी पिलाने की कोशिश की गई। जब लड़के का दम घुटने लगा तो आरोपियों ने उसके हाथों और सीने पर कई जगह बीड़ी से दाग दिया। दोनों आरोपियों ने उसके लड़के को पकड़े रखा और आरोपी दादा ने उसे बीड़ी से दागा। उसे किसी को कुछ बताने पर धमकी भी दी। जब लड़के को उसकी मां नहला रही थी तो शरीर पर जले हुए निशान देखकर बेटे से पूछा। उसके बाद दादा की करतूत पता चली। महिला ने इस बारे में अपने पति से बताया तो उसे इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर तेजाब से जला देने की धमकी दी। महिला ने जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article