फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of breaking the hand of a minor and making him drink urine

Bhiwani News: नाबालिग का हाथ तोड़ पेशाब पिलाने का आरोप, एसपी को दी शिकायत

Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the hand of a minor and making him drink urine
भिवानी। बवानीखेड़ा के गांव खेड़ी दौलतपुर में दबंगों द्वारा बेगार काम न करने पर नाबालिग लड़के का हाथ तोड़ उसे पेशाब पिलाने का गंभीर आरोप लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित विधवा महिला ने सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले केस दर्ज होने के बावजूद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चे की काउंसिलिंग कराए जाने व विधवा महिला को न्याय दिलाने के लिए सुनीता गोलपुरिया एडवोकेट, महेंद्र बिधनोई सामाजिक कार्यकर्ता, मेवा सिंह खन्ना कुड़लवास ने एसपी भिवानी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने पहुंची खेड़ी दौलतपुर निवासी पीड़ित की मां ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसका 16 वर्षीय बेटा से 28 मई को राममेहर उर्फ गुड्डा जबरन बेगार कराने के लिए अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। उसके बेटे ने सीमेंट का कट्टा उठाने से इन्कार किया तो उसे खेत में ले जाकर डंडों से पीटा। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे मोहित ने बार-बार पीने के लिए पानी मांग तो आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब कर दिया और उसकी दोबारा से पिटाई कर डाली। घटना के बाद आरोपी उसे घर छोड़ गया। आरोपियों की धमकी से डरे सहमे बच्चे ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में उसने इसके बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी तो इसकी शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का एक हाथ टूटा है और वह अस्पताल में दाखिल है, जबकि सप्ताह भर बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस अधीक्षक से मिलने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने व पीड़ित बच्चे की काउंसलिंग कराए जाने की मांग की है।


गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी विधवा महिला की शिकायत पर गांव के ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
-निरीक्षक जितेंद्र कुमार एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed