{"_id":"64ef7611e26cc22ac70a5b95","slug":"accused-of-attempting-to-steal-cattle-arrested-reached-loharu-drunk-instead-of-lucknow-bhiwani-news-c-21-hsr1027-208846-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पशु चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, नशे में लखनऊ के बजाय पहुंच गया लोहारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पशु चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, नशे में लखनऊ के बजाय पहुंच गया लोहारू
Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। लोहारू थाना पुलिस ने भैंस व कटड़ा चोरी करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने रुपये खत्म होने पर पशु चोरी का प्रयास किया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हथिया निवासी जयराम के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे करने का आदी है। गलती से रेवाड़ी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन के बजाय लोहारू की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने लोहारू रेलवे स्टेशन के बाहर खेत में बने घर के पास से पशु चोरी करने का प्रयास किया था। गांव सोहासड़ा निवासी रामोतार ने लोहारू पुलिस थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके परिवार खेत में मकान बनाकर रहता है और अपने घर के पीछे खेत में पशु रखते हैं। परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। पीछे से आरोपी जयराम भैंस व कटड़ा को चोरी करके ले जा रहा था। उसके परिवार के लोगों ने जयराम को मौके पर ही पकड़ लिया। इसी मामले में पुलिस ने जयराम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। संवाद