फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused gets 20 years imprisonment

नाबालिग को बहला फुसला ले जाने के आरोपी युवक को 20 साल की कैद व 40 हजार जुर्माना की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused gets 20 years imprisonment
भिवानी। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में अभियुक्त को न्यायालय ने 20 साल की कैद व 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट पॉक्सो की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनीका की अदालत ने आरोपी को मामले में दोषी करार देने के बाद सजा सुनाई।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के 2019 में अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए और इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आंकलन कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनीका की अदालत ने आरोपी दिनेश, निवासी मंढाना को 20 साल की कैद व 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। उसे पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा व 25 हजार रुपये जुर्माना किया है। धारा 363 के तहत तीन साल की कैद व पांच हजार जुर्माना, धारा 366 के तहत 10 साल की कैद व दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed