फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accused attack on police and theif buffellow

पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारकर भैंसें ले भागे चोर

Mon, 28 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
accused attack on police and theif buffellow
तोशाम (भिवानी)। भैंस चोरों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पुलिस की जिप्सी को दो बार पिकअप डाला से टक्कर मारी और चोरी की हुईं दो भैंसें लेकर फरार हो गए। घटना में एक पुलिसकर्मी को सिर व हाथ पर चोटें आई हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह यादव बीती रात को मिरान एरिया में नाइट डोमिनेशन पर थे। रात करीब 2:10 बजे पर कंट्रोल रूम भिवानी से गांव अलखपुरा में भैंस चोरी का मामला बताया गया। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव अलखपुरा पहुंचे तो पिकअप डाला में सवार भैंस चोर भाग चुके थे। अलखपुरा से भैंस चोरी करने में कामयाबी नहीं मिली तो चोरों ने दूसरे गांव से दो भैंसे चोरी कर लीं। चोरों की संख्या 5-6 बताई गई। पुलिस चोरों की पड़ताल के लिए सागवान, रिवासा ढाणीमाहू से धारण होते हुए खरकड़ी सोहान-तोशाम की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप डाला ने पुलिस को देख जान से मारने की नीयत से पुलिस की जिप्सी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप डाला को तेज गति से जुई की ओर भगा लिया। इस दौरान पुलिस ने देखा कि पिकअप डाला में तीन व्यक्ति आगे बैठे हैं और दो पीछे खड़े हैं व दो भैंस भी हैं। टक्कर लगने के दौरान पुलिस की गाड़ी से एचसी राजेश नीचे गिर गया। राजेश को सिर व हाथ पर चोटें आई हैं। पुलिस घायल राजेश को जिप्सी मे बैठाकर पिकअप का पीछा करने लगी।
विज्ञापन

दुल्हेड़ी के पास फिर से टक्कर मारने का प्रयास
पुलिस टीम पीछा करते हुए गांव दुल्हेड़ी के पास बने पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो चोरों ने फिल्मी अंदाज में पिकअप डाला को घुमा दिया और जिप्सी को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन पुलिस चालक महेंद्र ने साहस दिखाते हुए गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया। चोर अपनी गाड़ी को तोशाम की तरफ भगा ले गए। पुलिस टीम ने चोरों की गाड़ी पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम में सूचना दी और चोरों का पीछा जारी रखा। गांव धारण, ढाणीमाहू, बजीणा, हेतमपुरा होते हुए ललहाना तक चोरों का पीछा किया गया, लेकिन चोर भैंसों को लेकर भाग गए। पुलिस घायल एचसी राजेश को लेकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तोशाम पहुंची और उपचार करवाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलखपुरा से नहीं मिली सफलता तो डाडम से चोरी की भैंस
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने अलखपुरा गांव में जोहड़ के पास बने मकान से भैंस को खूंटे से खोल लिया था। शोर सुनकर पशुपालक की नींद खुल गई। नींद खुलने पर पशुपालक ने तीन-चार लोगों को भैंस खोलते हुए देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर करीबन 2 सौ मीटर दूर खड़ी गाड़ी को लेकर भाग निकले। पशुपालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। अलखपुरा की असफलता के बाद चोर पिकअप डाला लेकर गांव डाडम पहुंचे और दो भैंस चोरी कर लीं।

मामला दर्ज कर लिया है
अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भैंस चोरी की शिकायत भी आई है। शिकायत पर चोरी का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। दुल्हेड़ी में पेट्रोल पंप से पिकअप की फुटेज निकाली गई है। चोरों की तलाश जारी है। भैंस चोर गिरोह को जल्द काबू किया जाएगा।
-जयसिंह, प्रभारी, तोशाम थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed