{"_id":"669694f79b035d28490e6cab","slug":"accused-arrested-in-rajesh-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120218-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजेश हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजेश हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस ने राजेश हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक डंडा और एक बिंडा बरामद किया है।
तोशाम पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि राजेश निवासी आलमपुर ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने पुलिस का बताया था कि 11 जुलाई की रात को उनके घर के सामने अजीत निवासी आलमपुर आकर गाली गलौज कर रहा था। उसने अजीत को गाली गलौज करने से रोकने पर आरोपी अजीत ने शिकायतकर्ता राजेश के सिर पर डंडों से कई बार किए थे और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गया था।
तोशाम पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता की 15 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। थाना तोशाम के प्रबंधक निरीक्षक शिवकुमार ने राजेश हत्या मामले में एक आरोपी को आलमपुर से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आलमपुर निवासी अजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक डंडा और एक बिंडा बरामद किया है। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है।