फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for stealing three cars from a shop

Bhiwani News: दुकान से तीन मोटर चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing three cars from a shop
तोशाम। पुलिस ने बिजली की दुकान के बाहर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में मंगलवार को आरोपी पप्पू उर्फ अमित निवासी निगाना कलां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटर भी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता राममेहर निवासी रोहतक ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसकी तोशाम के परशुराम चौक पर बिजली की दुकान है। एक फरवरी को वह सुबह दुकान के बाहर बिजली का सामान रखकर किसी काम से चला गया था। शाम को लौटने पर उसने पाया कि दुकान के बाहर रखी तीन पानी की मोटर चोरी हो चुकी हैं। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन फरवरी को तोशाम थाना के मुख्य सिपाही अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पप्पू उर्फ अमित को कैरू चौक, तोशाम से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजली फिटिंग का कार्य करता है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed