फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for stealing money from temple donation box

Bhiwani News: मंदिर के दान पात्र से रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing money from temple donation box
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने शिव मंदिर से दान पत्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र निवासी गांव कलिंगा पाना सवाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिव मंदिर कलिंगा में पूजा पाठ करने के लिए गया था मंदिर पहुंचने पर उसने देखा तो मंदिर के दान पात्रों का ताला टूटा हुआ था। चोर दान पात्र से रुपये चोरी करके ले गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी की महिला सहायक उप निरीक्षक पूनम ने एक आरोपी को कलिंगा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय निवासी कलिंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घर से मोटरसाइकिल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना सदर पुलिस ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल व सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र निवासी खरक कला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मई को अपना ट्रक लेकर गया था। उसे फोन पर सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है। चोर घर के अंदर खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल, सामान और नकदी चोरी करके ले गए। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी खरक कला के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने घर से मोटरसाइकिल व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को फूलपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी फूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस घर से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए प्रथम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमबीर निवासी दादरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस किया हुआ है। 11 मई को उन्होंने रात के समय अपनी मोटरसाइकिल को ऑफिस के सामने खड़ा किया था। रात को चोर ऑफिस के सामने से मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को फैंसी चौक भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नीरज निवासी सोमवारी माता भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed