फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused Ajay gujjar on five day police remand.

बदमाश अजय पर दर्ज है 18 से अधिक केस, पांच दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 09 Jul 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused Ajay gujjar on five day police remand.
ठेके पर लूट और पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी अजय गुर्जर साथी सहित पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। शराब ठेके के कारिंदों से पिस्तौल दिखाकर 9500 रुपये की लूट, फायरिंग कर दहशत फैलाने और पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी अजय गुर्जर और उसके साथी संदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बदमाश अजय पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने करीब 52 दिन पहले भी इसी ठेके के ठेकेदार पर गोलियां बरसाकर घायल किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को अजय गुर्जर ने अपने हिसार के साथी संदीप के साथ बवानीखेड़ा के ठेके पर लूट की वारदात की थी। करीब 9500 की नकदी कारिंदों से लूटी थी और फायर कर दहशत भी फैलाई थी। सूचना पर पुलिस ने बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा किया था। बवानीखेड़ा के जमालपुर गांव के खेतों में बदमाशों और पुलिस के बीच आमने-सामने की गोलीबारी भी हुई। क्रास फायरिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार, लूटी गई राशि और बाइक भी बरामद की। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने अजय गुजर से अन्य अपराध जानने के लिए रिमांड की मांग की। जिस पर कोर्ट ने पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश अजय पर ़18 से अधिक आपराधिक केस दर्ज है। जिनमें हत्या प्रयास, लूट आदि शामिल है।
विज्ञापन

अजय गुजर से अन्य पूछताछ करने के लिए न्यायाधीश से रिमांड की डिमांड की गई थी। जिस पर न्यायाधीश ने पांच दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। रिमांड के दौरान पिछली वारदात के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। - जयसिंह, थाना प्रभारी बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed