फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident while going to in-laws house to bring sister-in-law, brother-in-law died

Bhiwani News: भाभी को लाने ससुराल जाते समय हादसा, देवर की मौत

Thu, 07 Mar 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accident while going to in-laws house to bring sister-in-law, brother-in-law died
भिवानी। कस्बा कैरू से महेंद्रगढ़ के खोल गांव में शादी के बाद भाभी को लाने के लिए जा रहे युवकों की कार जूई कलां क्षेत्र के गांव जीतपुरा के समीप असंतुलित होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हादसा बुधवार शाम छह बजे का है। गाड़ी में सवार चार घायल युवकों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दूल्हे के छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया। सड़क हादसे की सूचना जूई कलां पुलिस को दी। पुलिस के जांच अधिकारी ने वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस को दिए बयान में गांव कैरू निवासी रविपाल ने बताया कि वह फौज में तैनात है। गत चार मार्च को उसकी शादी महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोल में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को लेने के लिए खोल गांव जा रहे थे। वह रविपाल वैगनआर कार में अन्य परिजनों के साथ बैठा हुआ था। जबकि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय प्रवीन स्विफ्ट कार में था। गाड़ी को हिमांशु चला रहा था, जबकि उसकी बुआ का लड़का रोबिन, ताऊ का लड़का विकास भी प्रवीन के साथ गाड़ी में थे। ये चारों कार से जब जीतपुरा के समीप पहुंचे तो इनकी गाड़ी सड़क पर पड़े रेत में असंतुलित होकर सामने से आ रही क्रेटा गाड़ी से जा टकराई। इस सड़क हादसे में चारों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसके छोटे भाई प्रवीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीनों घायल हिमांशु, रोबिन और विकास का उपचार चल रहा है। जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


12वीं पास प्रवीन गांव में करता था खेतीबाड़ी
कैरू निवासी सुंदर के दो बेटे थे। बड़ा रविपाल आर्मी में है। इसकी चार मार्च को ही शादी हुई थी। उसका छोटा बेटा प्रवीन पिता के साथ ही खेतीबाड़ी में हाथ बटाता था और बारहवीं पास था। इस सड़क हादसे के बाद शादी के बाद दुल्हन घर आने की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed