फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident insurance plan of Rs 10 lakh is available for Rs 565 per year

Bhiwani News: सालाना 565 रुपये में 10 लाख रुपये का मिल रहा दुर्घटना बीमा योजना

Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accident insurance plan of Rs 10 lakh is available for Rs 565 per year
संजय कुमार।
भिवानी। भारतीय डाक विभाग की ओर से सालाना 565 रुपये में 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना चलाई है। इस योजना को भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल जिले के प्रत्येक गांव के प्रत्येक जन प्रत्येक जन तक पहुंचाने के लिए भिवानी डाकघर द्वारा तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत दो जनवरी से होगी।
विज्ञापन

भिवानी डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि भारतीय डाकघर ने अपने ग्राहकों के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा की विशेष योजना निकाली है, जिसके तहत 565 रुपये प्रति वर्ष अदा कर इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस बीमा योजना का लाभ लेने 18 से 65 वर्ष की आयु होनी चाहिए, जिसकी राशि 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। इसके अलावा दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर एक लाख रुपये तक की अधिकतम बीमा राशि मिलेगी। इस बीमा योजना के तहत स्थायी विकलांगता व स्थायी आंशिक विकलांगता में 10-10 लाख रूपये, आईपीडी के तहत एक लाख रुपये, 15 दिनों तक अस्पताल के 500 रुपये प्रतिदिन तक का खर्चा, हड्डी टूटने पर एक लाख रुपये, बाल शिक्षा के तहत बीमित सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर अधिकतम दो बच्चों के लिए 50 लाख रुपये तक के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अन्य बीमा योजना के तहत सिर्फ मौत होने पर ही बीमित व्यक्ति के परिजनों को लाभ मिलता है, लेकिन डाक विभाग की इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति की मौत होने के अलावा गंभीर घायल होने पर भी इस योजना का लाभ मिलता है। इसके तहत व्यक्ति को सिर्फ 1.55 रुपये प्रति दिन देना होगा। उन्होंने इस योजना की जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने के लिए तीन दिनों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांव स्तर पर डाकघरों में विशेष शिविरों के माध्यम से यह जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed