फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident in Bhiwani many injured

Bhiwani: कार और स्कूटी की टक्कर में बच्चे समेत चार घायल, परीक्षा के लिए जा रहे थे हिसार

Sun, 22 Dec 2024 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

मिताथल निवासी गाड़ी चालक सोनू अपने ही परिवार के 10 वर्षीय प्रतीक, मनीष व काजल व किरण को अपनी गाड़ी में लेकर हिसार परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। जब वह जमालपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने कस्बा वासी तेजपाल अपनी स्कूटी लेकर अपने खेतों की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Accident in Bhiwani many injured
हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा बवानीखेड़ा में जमालपुर-बवानीखेड़ा मार्ग पर रेलवे लाइन के पास रविवार को एक मारुति स्विफ्ट व एक्टिवा स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें एक्टिवा चालक सहित एक 10 वर्षीय बच्चा व दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का कस्बे के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद बच्चे को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने भिवानी रेफर दिया तथा एक अन्य को उसके परिजन हिसार ले गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिताथल निवासी गाड़ी चालक सोनू अपने ही परिवार के 10 वर्षीय प्रतीक, मनीष व काजल व किरण को अपनी गाड़ी में लेकर हिसार परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। जब वह जमालपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने कस्बा वासी तेजपाल अपनी स्कूटी लेकर अपने खेतों की ओर जा रहा था। अचानक स्कूटी को देखकर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया तथा गाड़ी स्कूटी को टक्कर मार मार्ग के पास ही खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते 10 वर्षीय प्रतीक, मनीष व काजल को चोटें आई। मौके पर मार्ग से आ रहे मिलकपुर निवासी जितेंद्र यादव जोकि बवानी खेड़ा की ओर आ रहे थे। वे उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर नागरिक अस्पताल बवानी खेड़ा लेकर आए जहां उनका उपचार करवाया। प्रतीक की हालत गंभीर होने के चलते उसे भिवानी रेफर कर दिया तथा तेजपाल को भी सिर, हाथ, पैरों में चोटें आई है। 
विज्ञापन




तेजपाल के परिजन उसे हिसार ले गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस के कर्मचारी एचसी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों की मदद की। वहीं दूसरी ओर बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर नीरज ने बताया कि दुर्घटना में घायल प्रतीक की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं दूसरी ओर तेजपाल के भी सर में ज्यादा चोट लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि भी नागरिक अस्पताल पहुंचे तथा  चिकित्सा अधिकारी से घायलों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed