फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident from HT line while installing tubewell in the field, three got electrocuted, one youth died

Bhiwani News: खेत में ट्यूबवेल लगाते समय एचटी लाइन से हादसा, तीन को लगा करंट, एक युवक की मौत

Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accident from HT line while installing tubewell in the field, three got electrocuted, one youth died
बवानीखेड़ा । गांव किरावड़ में शुक्रवार शाम खेत में ट्यूबवेल लगाते समय हादसा हो गया। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में लोहे की पाइप से बनी तिपाई आ गई। करंट लगते ही वहां काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए। उन्हें तोशाम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश (21) को भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव जमालपुर निवासी साहिल ने बताया कि उनका भाई आकाश (21) और गांव के ही रामधन व दिलबाग ट्यूबवेल लगाने का काम करते हैं। शुक्रवार शाम तीनों मजदूरी के लिए किरावड़ की ढाणी में किसान महेंद्र के खेत में ट्यूबवेल लगा रहे थे। खेत से तोशाम से रतेरा की ओर जाने वाली 11 केवी लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान लोहे के पाइप से बनी तिपाई का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के तारों से टकरा गई, जिससे तीनों मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद किसान महेंद्र ने झुलसे मजदूरों को तोशाम के निजी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन आकाश को वहां से भिवानी के नागरिक अस्पताल ले आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने शनिवार सुबह आकाश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed