फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, four dead, two cars crushed

हादसे से चंद मिनट पहले ही बदली गाड़ी

Sun, 02 Feb 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident, four dead, two cars crushed
भिवानी-लोहारू मार्ग पर गांव सिंघानी के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कारें व मौके पर म? - फोटो : Bhiwani
गाड़ी बदलने के चंद मिनट बाद ही हादसा हो गया और चार दोस्तों की मौत हो गई। गाड़ी सिर्फ अपने साथी के कार चलाने के चक्कर में बदली। यह सब हुआ सिंघानी के पास हुए स्वीफ्ट कार और फॉरच्यूनर कार की टक्कर में। हादसे में मृतक विकास की पांच बहनों ने अपने इकलौते भाई को खोया तो विकास, मनोज डिघल, मनोज सिंघानी तीनों के एक-एक बच्चे हैं। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे का शिकार चौथे युवक नीरज की अभी हाल ही में शादी हुई थी और उसकी पत्नी राजस्थान पुलिस में है। हादसे के बाद अपनों को खोने वाले चारों परिवारों के साथ-साथ जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थी, वहां भी मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ढिगावा और सिंघानी के बीच रविवार दोपहर बाद तीन बजे स्वीफ्ट कार और फॉरच्यूनर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्वीफ्ट में सवार चार दोस्तों डिघल निवासी 38 वर्षीय मनोज, गांव सिंघानी निवासी 28 वर्षीय मनोज, राजस्थान के झूंझनू जिला के गांव काजला का बास निवासी 27 वर्षीय विकास और अलवर जिला के 23 वर्षीय नीरज की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हादसे से चंद मिनट पहले ही मनोज ने स्वीफ्ट कार चलाने की इच्छा जताई और अपनी नई कार विकास के जीजा संजय बुढ़ेडी को दे दी और स्वयं उनकी स्वीफ्ट कार चलाने लगा। कुछ दूरी पर चलते ही हादसों का मोड़ कहे जाने वाले मोड़ पर ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली से विकास अपने जीजा संजय के साथ साले मंजीत के घर बेटे के जन्म पर दिशोठन समारोह में शामिल होने दोस्तों को लेकर सिंघानी आ रहा था। मृतक विकास के जीजा बुढ़ेडी निवासी संजय ने बताया कि विकास अपने दोस्त मनोज, मनोज और नीरज के साथ एक गाड़ी में सवार थे, जबकि वह अनिल व एक अन्य के साथ दूसरी गाड़ी में उन्हीं के पीछे आ रहा था। हादसा से चंद मिनट पहले ही दोनों ही गाड़ियां ढिगावा मंडी में रुकी थी। ढिगावा में विकास ने दिशोठन समारोह में खुशी में रुपये लुटाने के लिए नए नोटों की गड्डी ली थी। ढिगावा में ही विकास के दोस्तों ने उनकी गाड़ी चलाने के लिए ले ली और अपनी गाड़ी उन्हें दे दी थी। यानी ढिगावा में ही दोनों की गाड़ियां आपस में अदला बदली हो गई थी। दोनों गाड़ियां सिंघानी के लिए रवाना हुई थी तो आगे विकास की गाड़ी थी और पीछे उनकी गाड़ी चल रही थी। सिंघानी नहरी पुलिया से थोड़ा आगे ही दुर्घटना संभावित मोड़ पर सामने से आ रही फॉरच्यूनर गाड़ी से उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई। इस गाड़ी में स्वीफ्ट डिजायर कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। संजय ने बताया कि डिघल वासी मनोज व अलवर वासी नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद संजय अपनी गाड़ी में गंभीर रूप से घायल विकास और मनोज को लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल आ रहा था कि दोनों घायलों ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। भिवानी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया और दोनों शवों को डेड हाउस में रखवा दिया। जिनका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। हादसे में मृतक डिघल निवासी मनोज भारतीय सेना से कुछ अर्से पहले ही रिटायर होकर आया था और नई कार निकलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों एक साथ करते थे काम
डिघल वासी मनोज का दिल्ली के सेक्टर सात में मदर डेयरी के नाम से दूध का कारोबार था। इसी कारोबार में उसके साथी सिंघानी निवासी मनोज, काजला का बास निवासी विकास और अलवर वासी नीरज भी काम करते थे। चारों एक साथ काम करते थे और चारों में दोस्ती थी। इसी कारण चारों एक साथ विकास के साले मंजीत के बेटे होने पर आयोजित पार्टी में शामिल होने सिंघानी जा रहे थे।

पांच बहनों ने खोया इकलौता भाई, तीन बच्चों ने खोया पिता
काजला का बास निवासी मृतक विकास पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसे चार साल की बेटी है। पूर्व सैनिक मनोज का 12 साल का एक बेटा है। जबकि इसी हादसे में मृतक सिंघानी वासी मनोज का चार साल का एक बेटा आयुष है। अलवर निवासी मृतक नीरज की पत्नी राजस्थान पुलिस में है। जिसकी कुछ अर्से पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद सभी घर जहां मातम छाया हुआ है। वहीं रिश्तेदार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed