फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, dead, hospital, child

रोहतक पीजीआई के आईसीयू में नहीं मिली जगह तो बच्ची को निजी अस्पताल में कराया दाखिल

Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident, dead, hospital, child
मृतक अजित -फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
रोडवेज बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीय बच्ची को रोहतक पीजीआई के आईसीयू में जगह नहीं मिली। जिसके बाद बच्ची को परिजनों ने रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मृतक किसान और बच्ची की माता के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को कैरू के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पपोसा वासी 55 वर्षीय अजीत और उसकी पुत्रवधू 22 वर्षीय कविता की मौत हो गई थी जबकि कविता की आठ महीने की बेटी निकिता घायल हो गई थी। जिसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह लाया गया। मंगलवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और पपोसा गांव में गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हर कोई रोडवेज बस चालक को इस हादसे के लिए कोस रहा था।
विज्ञापन

पिता से मिलने आई थी, आखिरी मुलाकात बन गई
परिजनों ने बताया कि कविता के पिता राजपाल फिसल कर गिर गया था। कविता पांच-छह दिन पहले अपनी बेटी निकिता के साथ पिता राजपाल से मिलने आई थी। उसके मायके आने से पूरा परिवार खुश था। सोमवार शाम को परिवार वालों ने कविता और उसके ससुर अजित को हंसी-खुशी घर से विदा किया मगर किसी को नहीं पता था कि ये मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मृतका कविता के भाई सुंदर के बयान पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
- एचसी सत्यवान, जांच अधिकारी, कैरू पुलिस चौकी

मृतक कविता -फाइल फोटो

मृतक कविता -फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed