फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident

कंटेनर-ट्रक में सीधी भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 10 Oct 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Bhiwani
गांव चांग में दुर्घटना संभावित मोड़ पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ। बुधवार देर रात करीबन 11 बजे अंबाला से हैदराबाद जा रहे एक बंद बाड़ी पार्सल कंटेनर की सामने से आ रहे प्याज से भरे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज भी काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद दोनों ही वाहन सड़क के साथ खाई में जा गिरे और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पार्सल कंटेनर का केबिन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक के शव को बाहर निकालने के लिए भी केबिन की खिड़की को तोड़ना पड़ा। जबकि इस हादसे में ट्रक चालक व इसमें सवार सहायक की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गुजरानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। कैंटर चालक के सहायक गिरिराज के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के आगरमलवा जिला के गांव सोयत निवासी गिरिराज ने बताया कि पार्सल कंटेनर के अंदर परचून व गैस चूल्हे भरे हुए थे। जिन्हें अंबाला से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। कंटेनर को उसी के गांव का हेमराज कुशवा चला रहा था। जैसे ही वे चांग में फिलिंग स्टेशन मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मारी। इस हादसे में हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे मामूली चोटें आई। वहीं ट्रक चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई, जिन्हें पहले भिवानी जिला सामान्य अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। ट्रक प्याज से भरा हुआ था।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि दोनों ही वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। कंटेनर में सवार गिरिराज ने बताया कि हेमराज ने उसे थोड़ी देर आराम करने के लिए बोला था, जब हादसा हुआ तो वह पिछली सीट पर लेटा हुआ था। जिस वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरानी पुलिस के जांच अधिकारी इकबाल ने गिरिराज के बयान दर्ज कर हेमराज के शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed