फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   AC burst in the rooftop room of Shivnagar Colony house, household items burnt

Bhiwani News: शिवनगर कॉलोनी के मकान में छत पर बने कमरे में फटा एसी, घरेलू सामान जला

Sat, 08 Jun 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
AC burst in the rooftop room of Shivnagar Colony house, household items burnt
शहर की ​शिव नगर कॉलोनी में एसी फटने  से जला घर का सामान।
भिवानी। शहर के शिवनगर कॉलोनी में एक मकान की छत पर बने कमरे में लगा एसी अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद कमरे में आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस कमरे में लगा एसी फटा, उससे पांच मिनट पहले ही वहां से मकान मालिक की लड़की और उसके भाई के छोटे बच्चे बाहर निकल गए थे। जिससे बड़ा हादसा बच गया। आग पर आसपास के लोगों ने काबू पाया।
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी निवासी पंकज ने बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे के अंदर उसकी बेटी वंशिका भारद्वाज पढ़ाई कर रही थी। वहां पर उसके छोटे भाई के बच्चे भी खेल रहे थे। उसकी बेटी उसके भाई के बच्चों को निचले फ्लोर पर छोड़ने आई थी। करीब पांच मिनट बाद ही वह जब ऊपर पहुंची तो अचानक ही तेज धमाके के साथ एसी फट गया। इसकी वजह से खिड़की और बेड सहित कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पंकज ने बताया कि इस घटना से उसे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसी के धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने छतों पर से पानी डालकर एसी की आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed