{"_id":"6a27118e4ad50bc9cf0aa0c8","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-to-the-vice-chancellor-demanding-amendments-to-the-clashing-dates-of-bed-and-net-examinations-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152277-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीएड और नेट परीक्षा तिथियां टकराने पर अभाविप ने कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन, संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीएड और नेट परीक्षा तिथियां टकराने पर अभाविप ने कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन, संशोधन की मांग
विज्ञापन
बीएड परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग को लेकर वीसी को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी पदाधिकारी।
भिवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की कुछ तिथियां एक ही दिन निर्धारित होने के विरोध में सोमवार को कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी को ज्ञापन सौंपा।
अभाविप ने ज्ञापन में बताया कि कई विद्यार्थी बीएड की पढ़ाई के साथ-साथ नेट परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। दोनों परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन पड़ने से विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यदि परीक्षा तिथियों में बदलाव नहीं किया गया तो कई विद्यार्थी दोनों में से किसी एक परीक्षा से वंचित रह सकते हैं जिससे उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
अभाविप की चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष करण बूरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित को प्राथमिकता देती है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसी स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए कि विद्यार्थियों को एक परीक्षा के लिए दूसरी परीक्षा छोड़नी पड़े। इकाई मंत्री सलोनी सैनी ने कहा कि बीएड के कई विद्यार्थी नेट परीक्षा भी दे रहे हैं ऐसे में तिथियां समान होने से विद्यार्थियों में चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
जिला संयोजक रोहित बूरा ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी छात्र को प्रशासनिक कारणों से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने अभाविप प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा तिथियों के कारण परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर नगर मंत्री रवि भारद्वाज, इकाई सह मंत्री प्रियांशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।