फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abhay Chautala said that Bhupinder Hooda will also leave Congress in the greed of becoming CM

सियासत: अभय चौटाला बोले- गुलाम नबी आजाद की तरह भूपेंद्र हुड्डा भी CM बनने के लालच में छोड़ेंगे कांग्रेस

Tue, 06 Sep 2022 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 08:45 PM IST
सार

अभय चौटाल ने कहा कि देवीलाल जयंती पर तीसरे मोर्चे का होगा गठन किया जाएगा। राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा। अभय चौटाला ने इस दौरान कांग्रेस-भाजपा के साथ-साथ आप पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Abhay Chautala said that Bhupinder Hooda will also leave Congress in the greed of becoming CM
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भिवानी पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी दो साल में खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाम नबी आजाद को सीएम बनाने का लालच देकर कांग्रेस छुड़वाई है। इसी प्रकार भूपेंद्र हुड्डा भी सीएम बनने के लालच में कांग्रेस छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि इनेलो के संस्थापक रहे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती इस बार 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जा रही है, जिसका निमंत्रण देने इनेलो नेता अभय चौटाला जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए अभय सिंह चौटाला ने बताया कि एक समय था, जब कहते थे कि कांग्रेस 100 साल राज करेगी, तब देवीलाल ने 1987 में तीसरे मोर्चे का गठन कर कांग्रेस को दो साल में सत्ता से बेदखल किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fatehabad Accident: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही महिला गेस्ट टीचर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिर तीसरे मोर्चे का गठन हो रहा है। जिसमें देश भर के नेता शामिल होकर चौ. देवीलाल की जयंती पर भाजपा को दो साल में सत्ता से बेदखल करने का प्रण लेंगे। अभय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में फ्री हैंड करने पर कहा कि हुड्डा को जितनी मजबूती मिलेगी, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी। क्योंकि फ्री हैंड होते ही हुड्डा गुलाम नबी आजाद की गोद में बैठ गए। 

यह भी पढ़ें: Haryana: रजिस्ट्री घोटाले के 800 आरोपियों को मिलेगी माफी, सरकार चेतावनी देकर छोड़ने के मूड में

केजरीवाल के हिसार आगमन व मेक इंडिया नंबर वन अभियान को लेकर अभय चौटाला ने चुटकी ली और कहा कि केजरीवाल मोदी की तरह नारे देते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा, डॉ. मनजीत ढुल, सुनील लांबा, नरेंद्रराज गागड़वास, संजय श्योराण, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, इंदु परमार, डीना ढुल, नीलम देवी, अनिता चावला, दिलबाग चेयरमैन, अशोक ढ़ाणीमाहु, अनिल नेहरा, भूप सिंह बैराण, आनंद सांगवान, अनिल काठपालिया, अमित आलमपुर, जयंतनाथ, सूरजभान घणघस, पूर्व नप चेयरमैन मदन वर्मा, मुख्तयार नाई, कुलवंत कोंटिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed