फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   aambedkar jayanti, district level bjp programme, bjp workers

जब तक देश और संविधान रहेगा, बाबा साहेब का नाम रहेगा : धनखड़

Wed, 14 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
aambedkar jayanti, district level bjp programme, bjp workers
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व कृषिमंत्री जेपी दलाल को हल ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का बड़ा योगदान है। जब तक यह देश और संविधान रहेगा, तब तक बाबा साहेब का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने देश के लिए विश्व के सबसे बड़े व समृद्ध संविधान की रचना की। धनखड़ बुधवार को पंचायत भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोगों के हाथ खड़े करवाकर पश्चिम बंगाल में सुजाता मंडल खान द्वारा अनुसूचित जाति लोगों पर दिए गए बयान की निंदा की। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज में ऊंचनीच के भाव को समाप्त करना होगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत का संविधान पूरी दुनिया में अनुपम है। विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि भिवानी में नगर परिषद के माध्यम से हनुमान गेट का निर्माण बाबा साहेब के नाम पर किया जाएगा। बवानीखेड़ा विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब ऐसे समाज का निर्माण चाहते थे, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो। समारोह को भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, एससी सैल जिला प्रधान एडवोकेट मनमोहन भुरटाना, ठॉ. विक्रम सिंह, मीना परमार, संदीप श्योराण, वीरेंद्र कौशिक, आजाद वाल्मीकि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर धूपड़ ने की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर, हर्षवर्धन मान, रण सिंह यादव, सुरेश सैन, मुकेश प्रजापति, बबीता तंवर, राहुल मुंढ़ाल, कपूर लडवाल, सतीश बड़सी, बिशंभर अरोड़ा, राजेश धनखड़, सोनू सैनी, अजय गोबिंदपुरिया, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित : कोविड-19 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवानिवृत्त एसडीओ जगदीश, सेवानिवृत्त डीएसपी दाताराम, सफाई दरोगा पुरुषोत्तम दानव, एडवोकेट रामअवतार सभ्रवाल व साधुराम इंदौरा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed