{"_id":"6830b08c15608098d90b1b88","slug":"a-youth-was-caught-stealing-oil-in-the-roadways-workshop-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134500-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोडवेज कर्मशाला में युवक को तेल चोरी करते हुए पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोडवेज कर्मशाला में युवक को तेल चोरी करते हुए पकड़ा
Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मशाला में डीजल मैकेनिक की अप्रेंटिस करने वाले एक युवक को तेल चोरी करते हुए रंगे हाथ रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ लिया। मामला वीरवार रात का है। फिलहाल रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई वहीं इस संबंध में रोडवेज के उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया।
भिवानी रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक इंद्रजीत सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को नाइट ड्यूटी के दौरान कर्मशाला के चौकीदार सोमबीर व नाइट सुपरवाइजर जसवंत सिंह ने कर्मशाला में डीजल मैकेनिक की अप्रेंटिस कर रहे युवक को पकड़ लिया। युवक ने कर्मशाला में खड़ी रोडवेज बसों से डीजल चोरी कर दस-दस लीटर की दौ कैन और दो लीटर की एक बोतल भर रखी थी। आरोपी ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। वहीं उसके दो अन्य साथी मौके से भाग गए। कर्मशाला प्रबंधक ने बताया कि आरोपी रोडवेज कर्मशाला में एक साल की अप्रेंटिस कर रहा है। इसकी शिकायत सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी गई है।