फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A youth arrested for selling a stolen bike

Bhiwani News: चोरी की गई बाइक बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested for selling a stolen bike
भिवानी। दिल्ली बाईपास चौक रोहतक से चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे एक वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुंढाल पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई दशरथ को चेकिंग के दौरान काले रंग की बाइक पर दो युवक जींद से भिवानी की तरफ आते हुए दिखाई दिए। जब बाइक चालक को रुकने का पुलिस ने इशारा किया तो वह बाइक को भगाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसे काबू किया गया। पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ लिया जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक भाग निकला।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील उर्फ रिंकू निवासी मुंढाल खुर्द बताया। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक की पहचान नजीर अहमद उर्फ नीशु निवासी मुंढाल खुर्द बताई। वाहन के कागजात मांगे जाने पर आरोपी सुनील ने बताया कि उन दोनों ने चार दिन पहले ये बाइक रोहतक के दिल्ली बाईपास चौक से चोरी की थी। ये दोनों चोरी की बाइक को बेचने जा रहे थे कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed