फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man who went to take a bath in Nigana feeder died due to drowning.

Bhiwani News: निगाना फीडर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in Nigana feeder died due to drowning.
तोशाम। निगाना फीडर में रविवार दोपहर नहाने उतरे गांव रिवासा निवासी 35 वर्षीय नरेश कुमार की तेज बहाव में बहकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरेश कुमार दोपहर करीब एक बजे निगाना फीडर में नहाने के लिए गया था। जैसे ही वह पानी में उतरा और डुबकी लगाई, तेज बहाव के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी।
विज्ञापन

पानी का बहाव अधिक होने के चलते युवक की तलाश में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने नरेश के शव को घटनास्थल से 200 फुट दूर बरामद किया। मृतक नरेश खानक की पहाड़ियों में चालक के रूप में कार्य करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed