फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man was crushed to death by a car after a dispute over the DJ not playing his favourite song.

Bhiwani News: डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजाने के विवाद में गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या

Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by a car after a dispute over the DJ not playing his favourite song.
मृतक राजेश का फाइल फोटो।
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सूई में वीरवार रात करीब 12 बजे डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजाने के विवाद में राजेश (31) की पिकअप गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सूई निवासी डीजे ऑपरेटर सूरज और पिकअप चालक सन्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाने के जांच अधिकारी ओमप्रकाश के मुताबिक जोगेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि सूई निवासी चचेरे भाई राजेश के भतीजे संदीप के घर लड़के के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसी में डीजे पर चल रहे गानों पर राजेश नाच रहा था। रात करीब 10.30 बजे मनपसंद गाना बजाने के लिए कहने पर राजेश की डीजे ऑपरेटर सूरज के साथ कहासुनी हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यक्रम खत्म हो गया और राजेश अपने घर जाने लगा। इसी दौरान सूरज व पिकअप चालक सन्नी ने राजेश को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

गांव में मजदूरी करता था राजेश
राजेश गांव में ही मजदूरी करता था। उसके दस साल का एक बेटा है। पिता की करीब छह साल पहले मौत हो चुकी थी। एक भाई सेना में नौकरी करता है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वारदात स्थल का मुआयना किया और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed