फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man was attacked with knives on the Delhi-Hisar passenger train

Bhiwani News: दिल्ली-हिसार पैसेंजर ट्रेन में युवक पर चाकुओं से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with knives on the Delhi-Hisar passenger train
भिवानी। दिल्ली-हिसार पैसेंजर ट्रेन में रविवार रात साढ़े आठ बजे गांव खरक कलां के पास एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से भी युवक के पेट पर कई वार किए। गंभीर हालत में युवक को ट्रेन के भिवानी सिटी स्टेशन पर पहुंचने के बाद डॉयल 112 की टीम ने उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नेहरू कॉलोनी सेक्टर 23 निवासी शुभम खन्ना ने बताया कि वह रोहतक में एक हेयर सैलून में काम करता है। गत 13 जून को उसका साथ काम करने वाले मंदीप निवासी खरक के साथ झगड़ा हो गया था। दुकान मालिक राणा सिंह व मैनेजर ज्योति ने उनकी आपसी सुलह करा दी थी। उसी शाम रेलवे स्टेशन रोहतक पर मनदीप ने उससे कहा कि वह उसे ट्रेन में देख लेगा। रविवार रात वह दिल्ली-हिसार पैसेंजर ट्रेन में साढ़े आठ बजे अपने साथी अंकित, नरेंद्र व सुनील वर्मा के साथ बैठा था।
विज्ञापन


जब ट्रेन खरक स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी मंदीप व उसके भाई संदीप सहित आठ-दस युवकों ने उस पर ट्रेन के अंदर ही चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से भी पेट पर कई बार हमला किया। इसके बाद हमलावर ट्रेन से उतरकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------------



राजकीय रेलवे पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी मंदीप, संदीप, मोहित, जस्सु निवासी खरक व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलवंत सिंह, इंचार्ज, राजकीय रेलवे पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed