{"_id":"667f46a6eaac8dce0d0fc3f4","slug":"a-young-man-died-due-to-drowning-in-johar-lake-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119385-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मूलचंद जोहड़ झील में नशे की हालत में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मूलचंद जोहड़ झील में नशे की हालत में डूबा युवक
Sat, 29 Jun 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के खाकी बाबा मंदिर के पास सेठ मूलचंद जोहड़ झील में शुक्रवार शाम डूबने से एक युवक की मौत
भिवानी। शहर के खाकी बाबा मंदिर के पास सेठ मूलचंद जोहड़ झील में शुक्रवार शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सेठ मूलचंद जोहड़ झील के पास घूमने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक झील के पास नशे की हालत में पड़ा था, जबकि दूसरा युवक नशे की हालत में डूब गया। बचाने की कोशिश के बावजूद वह डूब गया। कुछ लोगों ने इस युवक के आसपास के इलाके का ही रहने वाला बताया। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। उसके परिजनों के बयान दर्ज कर शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के नशे की हालत में डूबने की आशंका है।
घर में लटकता मिला छात्रा का शव
भिवानी। शहर के जैन चौक क्षेत्र में वीरवार शाम 12वीं कक्षा की छात्रा का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला।
पुलिस को दिए बयान में गुलशन ने बताया कि उसके दो बच्चे थे। इनमें से 15 साल का लड़का छोटा है जबकि 17 साल की बड़ी बेटी महम को कुछ समय पहले चोट लगी थी, जिससे वह परेशान थी। इसी परेशानी के कारण उसकी बेटी तनाव में थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।