फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man died after falling from the roof

छत से गिरकर युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the roof
भिवानी। पथरवा की ढाणी निवासी संदीप की शुक्रवार रात को छत से गिरने के कारण मौत हो गयी। मृतक की उम्र 33 वर्ष थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई बसंत ने बताया कि संदीप शुक्रवार रात को छत पर गमलों में पानी दे रहा था। तभी छत पर इनवर्टर के तार से करंट लग गया। करंट लगने के कारण संदीप अपना संतुलन खो बैठा और वह रेलिंग पर से नीचे जा गिरा। नीचे सड़क पक्की होने के कारण उसके सिर से खून काफी बहने लगा। राहगीरों की मदद से जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप के दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed