फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man died after coming in contact with an 11 KV line while irrigating his fields.

Bhiwani News: खेत में सिंचाई करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
A young man died after coming in contact with an 11 KV line while irrigating his fields.
भिवानी। गांव मानहेरू में खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाते समय इलेवन केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से 23 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह राहुल खेत में पानी की लाइन का पाइप बदल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन पाइप को छू गई जिससे राहुल बेसुध होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अंकित ने बताया कि राहुल की मार्च में शादी हुई थी और वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत के रूप में मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed