फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A woman was crushed by a speeding truck

Bhiwani News: खरीदारी कर बाइक पर भाई के साथ घर लौट रही बहन को ट्रक ने कुचला

Tue, 29 Oct 2024 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Oct 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
A woman was crushed by a speeding truck
नागरिक अस्पताल भिवानी में आपातकालीन विभाग के बाहर बैठे मृतक के परिजन। 
भिवानी। बाजार में खरीदारी कर भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम देवसर चुंगी रेलवे फाटक के समीप हुआ।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव ढाणीमाहू निवासी रोहित ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी बहन खुशबू (26) के साथ शहर के बाजार में बाइक पर सामान खरीद करने के लिए आया था। बाजार से सामान खरीद करने के बाद बाइक पर बैठकर बहन के साथ वापस घर जा रहे थे। जब वह देवसर चुंगी के समीप पहुंचा तो पीछे से अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी बहन बाइक से नीचे गिर गई। जिसके ऊपर से ट्रक का पिछला जोड़ा टायर गुजर गया। इस वजह से महिला का सिर बुरी तरह से कुचला गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भी भीड़ जुट गई। इसे देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोहित हेलमेट पहने हुए था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मौकेे पर पहुंचे। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में लाया गया। जहां बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


देवसर चुंगी के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के भाई रोहित के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। -एएसआई मनीष वालिया, प्रभारी, अनाज मंडी पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed