{"_id":"683226205e61e935170cb5df","slug":"a-woman-was-attacked-after-entering-her-house-case-registered-against-eight-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134506-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर में घुसकर महिला पर किया हमला, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर में घुसकर महिला पर किया हमला, आठ पर केस दर्ज
Sun, 25 May 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 25 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। डाबर कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हालु बाजार निवासी तृप्ता देवी ने बताया कि गत 17 मई की शाम करीब आठ बजे वह डाबर कॉलोनी गली नंबर तीन स्थित अपने मकान पर गई थी। वहां पर कुछ लोग जबरन उसके घर के अंदर घुस गए और उसके साथ गाली-गलौज किया। आरोपियों ने उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। झगड़े के दौरान ही उसके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। वहीं उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। शहर थाना पुलिस ने तृप्ता देवी की शिकायत पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।