{"_id":"6839e718ad48c631820f4983","slug":"a-woman-accused-of-assault-in-dhigawa-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-134781-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ढिगावा में महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ढिगावा में महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज
Fri, 30 May 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 30 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोहारू। ढिगावा में एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर प्लाॅट के मामले में मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। लोहारू पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ढिगावा निवासी महिला संजू ने बताया कि वह अपने खेत में जुताई के लिए गई। इस दौरान वहां गांव के दो लोग आ गए और जमीन पर हक जताने लगे। महिला का आरोप है कि दोनों ने उस पर हमला कर दिया और गले से लॉकेट तोड़ लिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
महिला का आरोप है कि लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन