फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A seven-year-old boy boarded the wrong train and was rescued by the GRP from Hisar after a quarter of an hour.

Bhiwani News: गलत ट्रेन में चढ़ गया सात साल का बच्चा, सवा घंटे बाद हिसार से किया जीआरपी ने रेस्क्यू

Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old boy boarded the wrong train and was rescued by the GRP from Hisar after a quarter of an hour.
बरामद बच्चे आनंद के साथ रेलवे पुलिसकर्मी।
भिवानी। छठ पर्व को लेकर रेलवे जंक्शनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसी भीड़ के बीच वीरवार को भिवानी रेलवे जंक्शन पर एक बच्चा अचानक गलत ट्रेन में सवार हो गया। लेकिन परिजनों को इसका जरा सा भी आभास नहीं था, परिजन प्लेटफार्म पर बच्चे को तलाशते रहे, लेकिन सीसीटीवी जांच के बाद पता चला कि बच्चा रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस और एनडीपीएस सेल रेलवे हिसार की संयुक्त टीम के प्रयासों से करीब सवा घंटे बाद बच्चा रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया। बच्चे को देख परिजनों के भी जान में जान आई।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी भिवानी के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को बवानीखेड़ा रेलवे जंक्शन पर टीम ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान आदमपुर हिसार निवासी सात साल का आनंद गलती से रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया। जबकि परिजन कहीं दूसरी जगह जाने के लिए स्टेशन पर बैठे रहे। परिजनों को जब बच्चा गायब मिला तो उसकी तलाश शुरू हुई। राजकीय रेलवे पुलिस ने भी काफी ढूंढा तो बच्चा प्लेटफार्म पर नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच हुई तो बच्चा रेवाड़ी-बठिंडा पैंसेजर गाड़ी के अंदर बैठने का आभास हुआ।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम बवानीखेड़ा रेलवे जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी। लेकिन पैसेंजर ट्रेन जब बवानीखेड़ा स्टेशन पर पहुंची तो काफी देर तक डिब्बों के अंदर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद एनडीपीएस सेल रेलवे हिसार को सूचना दी। जब पैसेंजर ट्रेन हिसार जंक्शन पर पहंची तो डिब्बा-डिब्बा पूरी तसल्ली से छानबीन की गई। जिसके बाद बच्चा ट्रेन से सही सलामत तलाश किया गया। इसके बाद भिवानी जंक्शन पर मौजूद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन बच्चे को लेने हिसार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला के पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के आदेश पर ट्रेनों की गहन जांच पड़ताल का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गलत ट्रेन में सवार हुआ सात साल का आनंद एनडीपीएस सेल रेलवे हिसार टीम की मदद से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed