{"_id":"68852c3675ee511c070b5a5d","slug":"a-retired-soldier-was-duped-of-rs-73-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-railways-and-police-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137369-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे और पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त जवान से 73 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे और पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त जवान से 73 लाख रुपये की ठगी
Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बहल । गांव नूनसर निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान भूप सिंह से रेलवे विभाग और पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 73 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बहल थाना पुलिस ने वीरवार को तीन आरोपियों कश्मीरी लाल, उसकी पत्नी अनीता और साले धर्मबीर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि भूप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती के दौरान उसने अपने बेटे अमित का फार्म भरा था। इसी दौरान गांव जमावड़ी (तहसील हांसी, जिला हिसार) निवासी कश्मीरी लाल, जो पुलिस कंट्रोल रूम हिसार में कार्यरत है ने अपनी पत्नी अनीता और साले धर्मबीर के साथ मिलकर उससे संपर्क किया और नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
भूप सिंह के अनुसार बातचीत के बाद तीनों ने उसके बेटे सहित अन्य 26 युवाओं की भर्ती करवाने का वादा कर 73 लाख रुपये हड़प लिए। यह राशि उसने रिश्तेदारों और जानकारों से इकट्ठा कर आरोपियों को दी थी। इसमें से 13 लाख रुपये कश्मीरी लाल, 20 लाख अनीता और 40 लाख रुपये धर्मबीर को दिए गए। इसके अतिरिक्त, 3.33 लाख रुपये की बैंक ट्रांजेक्शन की रसीदें भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि जब लंबे समय तक कोई भी नियुक्ति नहीं हुई तो उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। इस पर तीनों ने न केवल टालमटोल की बल्कि उसे धमकाना भी शुरू कर दिया। आरोप है कि कश्मीरी लाल ने अपने पुलिस विभाग में होने की धौंस दिखाते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मरवा देने की धमकी दी।
भूप सिंह ने यह भी बताया कि वह पहले एसपी भिवानी, एसपी हिसार और डीजीपी हरियाणा को कई बार शिकायत दे चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस को मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग, बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं। बहल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।