{"_id":"68bb1f423fab1c82e1015d13","slug":"a-new-government-veterinary-dispensary-will-be-built-at-khariabas-at-a-cost-of-rs-30-lakh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139264-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खारियाबास में 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया राजकीय पशु औषधालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खारियाबास में 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया राजकीय पशु औषधालय
Fri, 05 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
गांव खारियाबास में अस्पताल की आधारशिला रखते ग्रामीण।
कैरू। खारियाबास गांव में राजकीय पशु औषधालय के नवनिर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई जिससे लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पूरी होगी। 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल अगले छह महीनों में तैयार हो जाएगा। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और चिकित्सा सुविधाएं अब उनके घर के पास उपलब्ध होंगी।
दरअसल, मई 1982 में तत्कालीन कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह ने इसी अस्पताल का उद्घाटन किया था। करीब 42 वर्ष पुराने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए सरकार ने नए अस्पताल के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये का बजट पास किया। राजकीय पशु औषधालय के आधारशिला कार्यक्रम में सरपंच जयप्रकाश वर्मा, ठेकेदार श्रवण, पशु औषधालय के इंचार्ज वीएलडीए अश्विनी कुमार, पशु परिचर विजय कुमार, जयभगवान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
अस्पताल के निर्माण से पशुधन की देखरेख में सुधार आएगा, जिससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। सरकार पशुपालकों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
डाॅ. मदन कौशिक, चिकित्सा अधिकारी कैरू
अस्पताल निर्माण से सरकार की ओर से चलाई जा रही पशुपालन कल्याण योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचेगी और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का मौका मिलेगा। अस्पताल के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। -जयप्रकाश वर्मा, सरपंच खारियाबास