फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A new 25-bed AYUSH hospital will be built in Premnagar

Bhiwani News: अब प्रेमनगर की दो एकड़ भूमि पर नौ करोड़ की लागत से बनेगा 25 बेड का नया आयुष अस्पताल

Tue, 06 May 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 May 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
A new 25-bed AYUSH hospital will be built in Premnagar
प्रेमनगर भिवानी में नया आयुष अस्पताल के लिए चिह्नित की गई भूमि। 
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब गांव प्रेमनगर की दो एकड़ भूमि पर नौ करोड़ की लागत से 25 बेड का नया आयुष अस्पताल खुलेगा। इसके भवन निर्माण के बजट को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पास ही गांव प्रेमनगर की करीब दो एकड़ पंचायती भूमि को आयुष अस्पताल के लिए चिह्नित किया जा चुका है। तीन माह में पंचायती राज तकनीकी विभाग आयुष अस्पताल निर्माण की डिटेल एस्टीमेट तैयार कर इसके वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा देगा।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में गांव के लोगों को ओपीडी, पंचकर्म सहित इंडोर चिकित्सा सुविधा मिलना शुरू हो जाएंगी। प्रेमनगर गांव ने करीब 125 एकड़ भूमि पहले मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भी मुहैया कराई थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज तीन खंडों में भिवानी में ही बन गया। मगर अब ग्राम पंचायत के अनुरोध पर आयुष अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव प्रेमनगर में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद ग्राम पंचायत ने आयुष अस्पताल के लिए चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के साथ ही सूई रोड पर खाली पड़ी करीब दो एकड़ भूमि अस्पताल के भवन निर्माण के लिए दी थी।
इस भूमि पर आयुष अस्पताल निर्माण के लिए चिह्नित किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने करीब नौ करोड़ का बजट मंजूर किया है। जिसके बाद यहां 25 बेड का आयुष अस्पताल के भवन निर्माण का काम शुरू होगा। बता दें कि भिवानी के प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा करीब 12 साल पहले हुई थी। लेकिन ये तीन खंडों में भिवानी में ही तैयार किया गया, इसका नाम पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज है।
नए शिक्षा सत्र से इसमें प्रवेश और पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। इस कॉलेज के निर्माण के लिए प्रेमनगर गांव की पंचायत ने सरकार को बिना किसी पैसे के 125 एकड़ जमीन दान में दी थी। मगर अब यहां 25 बेड का आयुष अस्पताल बनकर तैयार किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।

पंचकर्म, इंडोर और मेडिसन की सुविधा होगी शुरू
प्रेमनगर के आयुष अस्पताल में 25 बेड की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसी के साथ पंचकर्म के लिए अलग से महिला और पुरुष चिकित्सक तैनात होंगे। वहीं मरीजों को इंडोर यानी दाखिल कर उपचार की सुविधा मिलेगी। मेडिसन के चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे। वहीं होम्योपैथी से भी मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आयुष विभाग नए चिकित्सकों को भी यहां पर तैनाती देगा।

योग की सुविधा मिलेगी और औषधीय पौधों भी किए जाएंगे तैयार
आयुष अस्पताल में योग की सुविधा भी मिलेगी। यानी योग से निरोग रहने का मंत्र लोगों को मिलेगा। इसी के साथ आयुष अस्पताल परिसर की खाली भूमि पर औषधीय पौधे भी तैयार किए जाएंगे। इनका इस्तेमाल मरीजों के उपचार में किया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ऐसे दुर्लभ औषधीय पौधे यहां तैयार करेगा, जिनसे जड़ी बूटी बनेगी और उपचार में सहयोग मिलेगा।
प्रेमनगर में आयुष अस्पताल का निर्माण कराने में गांव के सरपंच राजेश कुमार के प्रयास रहे हैं, जिसकी बदौलत ही सरकार ने इसे मंजूरी दी है। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहले से ही हैं, लेकिन 25 बेड के आयुष अस्पताल निर्माण के बाद यहां के लोगों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं सीबीएलयू में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को भी यहां चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। -रमेश बूरा, पूर्व प्राचार्य एवं महासचिव, ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर।

गांव प्रेमनगर में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष अस्पताल की घोषणा की थी। इस पर अब सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। अस्पताल निर्माण में ढांचागत सुविधाओं का काम जल्द से जल्द शुरू कराएंगे। इसके बाद आयुष विभाग की यहां ओपीडी व अन्य चिकित्सा सुविधाएं जल्द शुरू हो पाएंगी। ग्राम पंचायत इसमें पूरा सहयोग करेगी। करीब दो एकड़ पंचायती भूमि अस्पताल निर्माण के लिए दी गई है। -राजेश कुमार सरपंच गांव प्रेमनगर।
प्रेमनगर के आयुष अस्पताल भवन निर्माण के लिए सरकार से नौ करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। विभाग इसका जल्द ही डिटेल एस्टीमेट तैयार कराकर इसकी टेंडर प्रक्रिया को शुरू कराएगा। करीब तीन माह में टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। अस्पताल भवन का डिजाइन भी जल्द तैयार होगा। -संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।


जिला आयुष विभाग के अधीन ही गांव प्रेमनगर में 25 बेड का आयुष अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है। यहां पंचकर्म, मेडिसन, होम्योपैथी उपचार की सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। अस्पताल परिसर में ही औषधीय पौधे भी तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग लोगों के उपचार में किया जाएगा। योगा की सुविधा भी यहां मिलेगी। -डाॅ. रश्मि शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, आयुष विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed