{"_id":"6898d60b787660f1670a92ee","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-school-bag-shop-at-hansi-gate-due-to-a-short-circuit-goods-burnt-to-ashes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138038-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हांसी गेट पर स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हांसी गेट पर स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक
Mon, 11 Aug 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
रात के समय हांसी गेट पर लगी दुकान में आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
भिवानी। शहर के हांसी गेट क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का स सामान जलकर राख हो गया। तेज लपटों और भयंकर गर्मी के कारण पास की दुकानों के शीशे चटक गए और शटर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
दमकल की 10 गाड़ियां तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। दुकान मालिक मुकेश कुमार और हिमांशु जैन ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचे तो अंदर भयंकर आग धधक रही थी। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उनके अनुसार दुकान में नया स्टॉक, महंगे बैग और अन्य सामान रखा था जिससे करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फायर ऑपरेटर सुनील ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। आग की चपेट में आने से आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।