फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A martyr's memorial will be built in Bahal at a cost of Rs 35 lakh

Bhiwani News: 35 लाख रुपये की लागत से बहल में बनेगा शहीद स्मारक

Tue, 20 May 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A martyr's memorial will be built in Bahal at a cost of Rs 35 lakh
शहीद स्मारक में बनाए जाने वाले शहीद स्तंभ का प्रारूप। 
बहल। भूतपूर्व सैनिक कष्ट निवारण समिति परिषद ट्रस्ट की ओर से बहल में बनाए जाने वाले शहीद स्मारक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को सैनिकों की बैठक में जहां स्मारक के प्रारूप पर मुहर लगी। वहीं स्मारक के निर्माण और समयावधि को लेकर जरूरी चर्चा हुई। उपस्थितजनों ने कहा कि बहल का शहीद स्मारक एक भव्य स्मारक होगा। शहीद स्मारक पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सेठ पूर्णमल लालावासिया मार्केट में स्थित समिति कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समिति की बैठक में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर अपनी राय रखी। बैठक में शहीद स्मारक में शहीद स्तंभ के लिए बनाए गए प्रारूपों को रखा गया। इसमें से एक प्रारूप को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि बहल में बनने वाला शहीदी स्मारक ऐसा होना चाहिए जो अपने आप में विशेष हो। शहीद स्मारक जहां देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की याद दिलाएगा। इससे शहीद परिवार गौरवान्वित होंगे। वहीं युवा पीढ़ियों में देश सेवा की भावना प्रबल होगी और वे देश सेवा के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति सदस्य सज्जन फौजी बिधनोई ने बताया कि शहीद स्मारक में स्मारक स्तंभ (मोनूमेंट) के लिए निर्माण प्रक्रिया करीब एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने स्मारक के लिए बहल क्षेत्र के गांवों से पूर्व सैनिकों की ओर से दी गई सहयोग राशि की जानकारी दी और कहा कि स्मारक के लिए बहल क्षेत्र के बहुत से लोग आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बहल क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के अलावा आमजन में शहीद स्मारक के लिए उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर मेवासिंह, सतबीर सिंह, दयानंद, ईश्वर सिंह, रामकरण, रामकिशन, मंदरूप, सूबेसिंह, रोहताश फौजी, महेन्द्र सोनी, जयवीर सिंह, मानसिंह मौजूद रहे।


पंचायत ने दी एक एकड़ जमीन

कस्बे की पंचायत की ओर से लोहारू रोड पर शहीद स्मारक बनाने के लिए करीब एक एकड़ जमीन दी गई है। इस स्मारक का शिलान्यास पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने किया था। फौजी सज्जन बिधनोई ने बताया कि स्मारक में बनने वाले स्मारक स्तंभ पर शुरूआत में 35 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। स्मारक छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। स्मारक का डिजाइन इंजीनियर देवेंद्र गोयल मंढोलीवाला द्वारा तैयार किया गया है और उनकी देखरेख में इसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed