फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   a man marry with his sister-in-law and he did not inform his wife

शादी से पहले भाभी से किया करेपा, शिकायत देने पर पत्नी को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
a man marry with his sister-in-law and he did not inform his wife
भिवानी। एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी से करेपा (सामाजिक विवाह) कर लिया। इसके बाद एक अन्य युवती से भी शादी कर ली। उनसे इसकी जानकारी अपनी पत्नी को नहीं दी। आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट करना भी शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी लोहारू निवासी एक व्यक्ति के साथ एक अक्तूबर 2014 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति ने अपनी विधवा भाभी के साथ करेपा किया हुआ है। महिला का आरोप है कि उसके पति और जेठानी ने मिलकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। आरोपी उसे जबरन तलाक देना चाहता था और उसकी भाभी को ही पत्नी के रूप में रखता था। इस मामले को लेकर उसे घर के अंदर बंधक भी बनाया गया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो ससुराल वालों ने उसी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, प्रभारी, औद्योगिक नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed