फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fun moment at a birthday party turned fatal; a young man fell while dancing on a shoulder and died on the spot.

Bhiwani News: जन्मदिन पार्टी में मस्ती का पल पड़ा भारी, कंधे पर डांस करते हुए गिरा युवक, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A fun moment at a birthday party turned fatal; a young man fell while dancing on a shoulder and died on the spot.
नागरिक अस्पताल में खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। शहर के मिड टाउन होटल में मंगलवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान मस्ती कर रहे 21 वर्षीय सन्नी की मौत हो गई। दोस्तों ने उसे कंधे पर बैठाकर डांस किया लेकिन असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। गिरने से उसकी गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

मृतक सन्नी तेलीवाड़ा क्षेत्र का निवासी था और एक दुकान में नौकरी करता था। वह अपने वृद्ध माता-पिता का इकलौता कमाने वाला सहारा था। सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज विजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सन्नी के पिता विजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया। मृतक अपने दुकान मालिक हिमांशु की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था, जहां यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed