फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fruit, vegetable and street vendor market will be set up in front of the old rural bank premises

Bhiwani News: पुराने ग्रामीण बैंक परिसर के सामने सजेगा फल-सब्जी व रेहड़ी बाजार

Mon, 20 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A fruit, vegetable and street vendor market will be set up in front of the old rural bank premises
सुंदर अत्री।
बवानीखेड़ा। कस्बे में अब पुराने ग्रामीण बैंक परिसर के सामने फल-सब्जी व रेहड़ी बाजार सजेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेहड़ी संचालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से खाली मैदान में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही बारिश के मौसम में जलभराव से बचाव के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था भी की गई है। नगर पालिका प्रशासन की योजना के तहत शहीद गुलाब सिंह पार्क के सामने लगने वाली रेहड़ियों को अब यहां शिफ्ट किया जाएगा। इससे जहां पार्क के सामने लगने वाले जाम से राहत मिलेगी वहीं रेहड़ी चालकों को भी स्थायी स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन

कस्बे की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री की मौजूदगी में कुछ माह पहले स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के साथ नगर पालिका कार्यालय में बैठक की थी। इस बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद कार्य शुरू किया गया जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान निर्धारित होने से नहीं होगा विवाद
नगर पालिका द्वारा रेहड़ी चालकों और सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान निर्धारित किए जाने से आए दिन होने वाले विवादों पर भी रोक लगेगी। पहले एक-दूसरे के स्थान पर रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती थी लेकिन अब स्थायी स्थान मिलने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

ये आ रही थी समस्या
शहीद गुलाब सिंह पार्क के सामने रेहड़ियां लगने से यहां भीड़ रहती थी। रेहड़ियों के कारण शहीद पार्क भी आंशिक रूप से छिप जाता था। सड़क के बीच में भीड़ होने के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


-----------
लंबे समय से रेहड़ी चालकों के लिए स्थायी जगह देने के लिए विचार चल रहा था। इसके बाद रेहड़ी चालकों को साथ लेकर एक बैठक का आयोजन किया और जगह निर्धारित की गई। निर्धारित जगह को रेहड़ी चालकों के लिए तैयार कर दिया गया है।
-सुंदर अत्री, नगर पालिका अध्यक्ष बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed