फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fight between two brothers resulted in the death of the younger brother, and an FIR was filed against the elder brother for murder.

Bhiwani News: दो भाइयों के झगड़े में छोटे भाई की मौत, बड़े पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
A fight between two brothers resulted in the death of the younger brother, and an FIR was filed against the elder brother for murder.
खरक (भिवानी) । गांव खरक खुर्द में रविवार देर रात दो भाइयों के बीच हुए आपसी झगड़े में लगी चोटों के चलते छोटे भाई की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ईआरवी इंचार्ज की शिकायत पर सदर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खरक खुर्द निवासी 21 वर्षीय आर्यन शराब पीने का आदी था और गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे आर्यन का अपने बड़े भाई दीपक के साथ झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर डायल 112 की टीम को बुलाना पड़ा। सूचना पर पहुंची ईआरवी इंचार्ज रमेश कुमार ने आर्यन को घायल अवस्था में पाया। ईआरवी की मदद से घायल आर्यन को पहले खरककलां और फिर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर खरककलां पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मबीर सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में ईआरवी इंचार्ज रमेश कुमार की शिकायत पर मृतक के बड़े भाई दीपक के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी दीपक शादीशुदा है जबकि मृतक आर्यन अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed