{"_id":"6859aacc8ae1e156500773ab","slug":"a-female-doctor-who-went-to-take-care-of-her-ancestral-house-was-attacked-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135887-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुश्तैनी मकान संभालने गई महिला चिकित्सक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुश्तैनी मकान संभालने गई महिला चिकित्सक पर किया हमला
Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव निमड़ीवाली में रविवार सुबह अपना पुश्तैनी मकान संभालने गई एक महिला चिकित्सक के साथ मारपीट करने व उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला चिकित्सक की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी मोनिका ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में बतौर चिकित्सक तैनात है। उसका गांव निमड़ीवाली में पुश्तैनी मकान है। 22 जून की सुबह दस बजे वह स्कूटी पर मकान संभालने के लिए गांव निमड़ीवाली गई थी। उसने अपने हिस्से के पुराने मकान को संभालने के बाद ताला लगा दिया और पड़ोसी के पास पानी पीने के लिए चली गई। इसी दौरान रिश्ते में उसकी काक सास आई और उससे कहा कि उसने मकान को ताला क्यों लगाया है। इसी बात को लेकर उसने उसके साथ मारपीट की।
इसी दौरान परिवार के लोगों ने उसके मकान पर लगाया ताला भी तोड़ डाला। जब उसने अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ डाला। आरोपियों ने उसकी स्कूटी तोड़ दी विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।