फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A dispute broke out between two groups in Rivaasa, with rumors of gunfire prompting police to rush to the scene.

Bhiwani News: रिवासा में दो पक्षों के बीच विवाद, गोली चलने की अफवाह से पुलिस भी दौड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out between two groups in Rivaasa, with rumors of gunfire prompting police to rush to the scene.
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव रिवासा में बुधवार दोपहर को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। घटना की सूचना तोशाम पुलिस को दी गई। विवाद के दौरान गोली चलने की खबर ने भी पुलिस को सक्रिय कर दिया हालांकि गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान संजीता व उसका बेटा रमन ने बताया कि उनके परिवार के लोगों के साथ ही उनका विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर को कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस झगड़े में हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज अस्पताल में किया गया। संजीता ने आरोपी पक्ष पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed