Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A cowshed will be built in Dhanana with the cooperation of Haryana Cow Service Commission: Shravan Garg
{"_id":"6964025842be5830d80a9bc3","slug":"a-cowshed-will-be-built-in-dhanana-with-the-cooperation-of-haryana-cow-service-commission-shravan-garg-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145213-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा गो सेवा आयोग के सहयोग से धनाना में बनेगी गोशाला : श्रवण गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा गो सेवा आयोग के सहयोग से धनाना में बनेगी गोशाला : श्रवण गर्ग
गांव धनाना में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार का अभिनंदन करते ग्रामीण।
Link Copied
भिवानी। जिले के सबसे बड़े गांव धनाना में हरियाणा गोसेवा आयोग द्वारा बाबा ब्रह्मचारी गोशाला का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ साझा की। अध्यक्ष ने कहा कि गोसेवा नारायण सेवा है लेकिन समय के साथ गोवंश की देखभाल और सेवा में कमी आई है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए सरकार ने हरियाणा गोसेवा आयोग का गठन किया है जो नई गोशालाओं के निर्माण और अनुदान के माध्यम से गोवंश की सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करता है। रिटायर्ड आईजी राजपाल घनघस ने गांव की ओर से मांग पत्र सौंपा जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए गांव में नई गोशाला बनाने की पुष्टि की। नई गोशाला में दो शेड होंगे जिनमें से एक डी प्लान और दूसरा गोसेवा आयोग की ओर से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा गोसेवा आयोग ई-रिक्शा और एक सेवादार का वेतन भी प्रदान करेगा। ग्रामीणों ने इस पहल पर श्रवण कुमार गर्ग का आभार जताया और कहा कि इससे गांव के गोवंश की बेहतर सेवा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।