फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A company of ITBP reached Bhiwani

Bhiwani News: लोकसभा चुनावों के लिए भिवानी में पहुंची आईटीबीपी की एक कंपनी

Thu, 14 Mar 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
A company of ITBP reached Bhiwani
भिवानी। लोकसभा चुनावों में जहां राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं, वहीं प्रशासन ने भी चुनावों को लेकर सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता करना शुरू कर दिए हैं। चुनावों की आहट से पहले ही भिवानी में आईटीबीपी की एक कंपनी ने डेरा डाल दिया है। इसमें सौ से अधिक सुरक्षा जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने बुधवार को शहर के बाजारों में लोकल पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए शांतिपूर्वक मतदान में हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान संबंधित पुलिस थानों के एसएचओ और उनकी टीम भी मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मतदान के दौरान जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। इससे पहले आईटीबीपी के जवानों को रूटीन चेकिंग और चुनावी ड्यूटी में लोकल पुलिस के साथ सुरक्षा के कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिला वासियों से अपील की है कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें हर नागरिक की शांतिपूर्वक मतदान में हिस्सा लेकर भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में तुरंत पुलिस को जानकारी देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed