फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A Call for Health Awareness; A Message of Cleanliness and a Drug-Free India

Bhiwani News: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आह्वान, स्वच्छता और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

Thu, 26 Mar 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A Call for Health Awareness; A Message of Cleanliness and a Drug-Free India
राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं को संबोधित करता वक्ता। आयोजक
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन योग और प्राणायाम से किया गया जिससे स्वयंसेविकाओं में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। तकनीकी ज्ञान के साथ ही स्वच्छता और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चेतना फैलाना और स्वयंसेविकाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना था। मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ. चंद्रभान ने मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय बताए और स्वयंसेविकाओं के प्रश्नों का समाधान किया।
विज्ञापन

समाजसेवी नवीन दहिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप फेक तकनीक के सही उपयोग एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सत्र में महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बाला और डॉ. मंजू दिसौंदिया, राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति की संयोजक डॉ. सीमा , शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश लांग्यान और मीडिया प्रभारी प्रो. अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed