{"_id":"6ab56ee4cefae45ffe0a4a24","slug":"a-bus-for-women-will-run-on-the-balyali-sui-rural-route-at-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157578-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाली-सूई ग्रामीण रूट पर सुबह 8:20 बजे चलेगी महिलाओं के लिए बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाली-सूई ग्रामीण रूट पर सुबह 8:20 बजे चलेगी महिलाओं के लिए बस
Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित फोटो समाचार। संवाद
भिवानी। बलियाली-सूई वाया ग्रामीण रूट पर छात्राओं और महिलाओं की सुविधा के लिए रोडवेज रोजाना सुबह 8:20 बजे महिलाओं के लिए बस चलाएगा। बस बलियाली से रवाना होकर भिवानी बस स्टैंड पहुंचेगी जिससे क्षेत्र की बेटियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बस सेवा से बलियाली, सूई और रामूपुरा की छात्राओं को स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला में 17 सितंबर के संस्करण में छात्राओं की घर से कॉलेज तक पहुंचने की परेशानी को चित्रों के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रोडवेज डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने मामले का संज्ञान लेकर बस चलाने का निर्णय लिया।
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 8:20 बजे बलियाली से भिवानी के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा और जरूरत के अनुसार भविष्य में बस सेवा में आवश्यक बदलाव भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
छात्राओं को पायदान पर खड़े होकर करना पड़ता था सफर
ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं रोजाना पढ़ाई व अन्य कार्यों के लिए भिवानी आती हैं। पर्याप्त बस सेवा नहीं होने से उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। बसों में भीड़ और समय की समस्या के कारण कई छात्राएं गांव से कॉलेज तक पायदान पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर थीं जिससे उनकी सुरक्षा भी जोखिम में रहती थी।
महिला बस सेवा शुरू होने पर छात्रा खुशबू, कामना, महक और दयावंती ने रोडवेज विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कॉलेज पहुंचने के लिए पायदान पर खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। इससे सुरक्षित और आरामदायक सफर के साथ समय पर कॉलेज पहुंचना संभव होगा।