फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 10 MVA transformer at the Budheda 33 KV substation caught fire with an explosion.

Bhiwani News: बुढ़ेडा 33 केवी सब स्टेशन के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 10 MVA transformer at the Budheda 33 KV substation caught fire with an explosion.
बुढ़ेडा ​स्थित 33केवी सब स्टेशन में रखते ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाने के बाद जांच करते 
ढिगावा। गांव बुढ़ेडा स्थित 33 केवी सब स्टेशन के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे धमाके के साथ आग लग गई जिससे बुढ़ेडा, बडदू और अमीरवास गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिस पर बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सूझबूझ से काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने टैंकरों, बालू-मिट्टी और बिजली निगम के अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार तेज हवा के चलते कोई बड़ा पेड़ या खंभा बिजली की तारों पर गिरा होगा जिससे तार आपस में टकराए और आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


इस ट्रांसफार्मर से बुढ़ेडा, बडदू और अमीरवास गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शाम करीब पांच बजे सप्लाई बाधित होने के बाद ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की गई। एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रभावित ट्रांसफार्मर को शनिवार शाम तक दुरुस्त कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि इस तरह की घटनाएं आमतौर पर तब होती हैं जब बिजली लाइनों पर पेड़ या खंभा गिरने से तार आपस में टकरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed