फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   94.29 percent candidates appeared for the exam, biometric stopped at seven centers

Bhiwani News: 94.29 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सात केंद्रों पर रुकी बायोमीट्रिक

Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
94.29 percent candidates appeared for the exam, biometric stopped at seven centers
फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइनसंवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागर में सामग्री देते मुख्य अति​थि। श्रोत : सूचना विभाग
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से शनिवार को जिले में 38 केंद्रों पर सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन बायोमीट्रिक को लेकर सात केेंद्रों पर अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। तीन केंद्रों पर बिना बायोमीट्रिक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया और बाद में प्रक्रिया कराकर केंद्र से बाहर भेजा गया। जिले में रिकॉर्ड 94.29 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी सिद्धांत जैन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

31 स्थानों पर बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दोनों सत्रों में 19118 अभ्यार्थियों में से 18027 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1091 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में 9559 परीक्षार्थियों में से 9005 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 554 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन सत्र में कुल 9559 परीक्षार्थियों में 9022 परीक्षार्थी शामिल हुए। 537 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि रविवार को 31 स्थानों पर बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा होगी। इस दिन प्रत्येक शिफ्ट में 9559 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रात: कालीन सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.45 बजे आयोजित होगी। सायंकालीन सत्र की परीक्षा 3.15 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की कमी ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परीक्षा के बाद ली गई बायोमीट्रिक
एचएसएससी की तरफ से इस बार 30 अभ्यार्थियों पर एक बायोमीट्रिक की सुविधा दी गई जबकि पहले 90 पर एक होती थी। लेकिन बावजूद इसके अभ्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऑलिव स्कूल, मॉउंट लिट्रा, जेएनवी खाराखेड़ी, एमएम कॉलेज, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां, एसबीपी डीएवी में बायोमीट्रिक में तकनीकी दिक्कत आई। करीब 15 से 20 मिनट तक व्यवस्था बाधित रही। ऑलिव स्कूल, जेएनवी खाराखेड़ी और माउंट लिट्रा में परीक्षा के बाद बायोमीट्रिक प्रक्रिया कराई गई।

-
पांच दिन पहले बनी मां, हिसार से परीक्षा देने पहुंची प्रियंका
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में हिसार निवासी प्रियंका अपने पति और नवजात शिशु के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। उन्होंने पांच दिन पूर्व ही एक बेटे को जन्म दिया है। प्रियंका की शारीरिक स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर तैनात फतेहाबाद पुलिस के कर्मियों ने उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया ताकि वे समय पर परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed