फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   92290 cheated on the pretext of dealership of electric scooter, fraud case registered

इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलरशीप का झांसा देकर ठगे 92290 रुपये, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
92290 cheated on the pretext of dealership of electric scooter, fraud case registered
भिवानी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप का झांसा देकर 92290 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में पतराम गेट चेजाराम ढाणी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने 28 जनवरी को इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप के लिए गूगल पर जाकर अप्लाई किया था। जिसके बाद अगले दिन ही उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का सदस्य बताया और डीलरशिप दिलाने की बात कही। उसके बाद 31 जनवरी को फिर उसके पास फोन आया और उसे फार्म के नाम पर 15500 रुपये की राशि जमा कराने के लिए बोला। उसने गूगल पे से इसका भुगतान कर दिया। इसमें उसे बताया गया कि सिर्फ 500 रुपये फार्म के नाम पर कटेंगे, जबकि बाकी 15 हजार उसके खाते में वापस जमा हो जाएंगे। इसी के बाद फिर उसके पास फोन आया और परमिशन लेटर भेजने के नाम पर 30540 रुपये की राशि जमा कराने के लिए बोला। इस राशि को भी उसने जमा करा दिया। इसके बाद उसे बताया गया कि 24 घंटे बाद कंपनी की टीम आपके पास आएगी, लेकिन फिर फोन आया डिस्ट्रीब्यूटर लेटर तब आएगा जब 46250 रुपये जमा कराएंगे। यह राशि भी जमा करा दी। इसके उपरांत स्टॉक का दस फीसदी राशि जमा कराने के लिए उसे बोला गया। इस पर उन्हें शक हुआ और बैंक जाकर पड़ताल की तो पता चला कि डीलरशिप के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जब तक पता लगा तब तक उनके खाते से ठग 92290 रुपये हड़प चुके थे। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed